Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

CBSE Important Questions for 2024-25 Class 12 Hindi Antral Chapter 2 - Viskohar Ki Maati

ffImage
banner

CBSE Class 12 Hindi Antral Important Questions Chapter 2 - Viskohar Ki Maati - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 12 Hindi Antral Chapter 2 - Viskohar Ki Maati prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions for Class 12 Hindi (Antral) Chapter 03 – बिस्कोहर की माटी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                   (1 अंक) 

1. यह अध्याय कहां से लिया गया है ?

उत्तर: यह अध्याय ‘विश्वनाथ त्रिपाठी’ रचित उनकी आत्मकथा “ नंगातलाई का गांव” से लिया गया एक अंश है।


2. इस अध्याय में लेखक ने क्या वर्णन किया है ?

उत्तर: इस अध्याय में लेखक ने अपने गाँव, वहां के जीवन और आसपास के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन किया है।


3. इस अध्याय में लेखक ने अपने गांव के बारे में क्या बताया है ?

उत्तर: इस अध्याय में लेखक ने अपने गांव में पाए जाने वाले फूलों और विष एवं विषहीन सांपो के बारे में बताया है।


4.लेखक पहली बरसात का क्या लाभ बताते हैं ?

उत्तर: लेखक कहते हैं कि पहली बरसात से दाद, खाज-खुजली और फोड़ा-फुंसी आदि समस्याएं समाप्त हो जाती है।


5. कोइयाँ क्या है ?

उत्तर: कोइयाँ एक प्रकार का फूल है जो पानी में ही खिलता है । इसे कुमुद भी कहते है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                        (2 अंक) 

1. लेखक को गांव वाले किस नाम से पुकारते थे ?

उत्तर: लेखक का असली नाम ‘ विश्वनाथ त्रिपाठी’ है परंतु गांव वाले लेखक को “बिसनाथ” नाम से पुकारते थे।


2. डोड़हा साँप क्यों नहीं मारा जाता है ?

उत्तर: गांव वालों का मानना है कि डोड़हा सांप “वामन” जाति का होता है इसलिए इस सांप को नहीं मारा जाता है । यह सांप विषहीन भी होता है।


3. इस अध्याय में चर्चित जहरीले और विषहीन साँपों के बारे में लिखिए ।

उत्तर: जहरीले साँप – गोंहूअन और घोर कड़ाइच

विषहीन साँप – डोंड़हा, मजगिदवा, धामिन।


4. लेखक में नीम के पत्ते और बेर के फूल का क्या लाभ बताया  ?

उत्तर: नीम के पत्ते चेचक के रोगी के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है और  बेर के फूल सूंघने से बर्रे ततैया का डंक झड़ जाता है।


5. गुड़हल के फूल की क्या विशेषता है ?

उत्तर: लेखक के गाँव वाले गुड़हल की फूल को देवी का फूल मानते हैं और इस फूल को चुड़ैल आदि नामों से भी संबोधित किया जाता है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                   (3 अंक)

1. लेखक के अनुसार मां और बच्चे का संबंध बहुत गहरा क्यों होता है ?

उत्तर: बच्चे और मां का संबंध बहुत गहरा एवं पवित्र होता है । लेखक कहते हैं कि जब भी बच्चा रोता है या बच्चा जब भी अपनी मां को मारता है तो मां भी अपने बच्चे को कभी कभी-कभी वापस मारती है लेकिन फिर भी बच्चा अपनी मां से ही चिपका रहता है और माँ भी उसे उतना ही प्रेम वापस देती है । इन्हीं सब बातों से मां और बच्चे के संबंध का ज्ञात होता है ।


2.लेखक चांदनी रात और बच्चे पर क्या टिप्पणी करते हैं ?

उत्तर: लेखक कहते हैं कि चांदनी रात पर खटिया पर बैठकर जब मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है तब बच्चा दूध पीने के साथ-साथ चांदनी रात के आनंद को भी पूरी तरह महसूस करता है जैसे चांदनी भी बच्चे को उसकी मां की तरह स्नेह – ममता दे रही है।


3. लेखक ने दिलशाद गार्डन में क्या देखा ?

उत्तर: लेखक ने दिलशाद गार्डन में बत्तखों को देखा और उन्होंने यह भी देखा कि बत्तख अंडा देने के समय पानी छोड़ कर जमीन पर आ जाते हैं और लेखक ने एक बत्तख को अपने अंडे को सेते हुए भी देखा। 


4. लेखक लू से कैसे बचते थे ?

उत्तर: बचपन में लेखक दोपहर में सबको सोता हुआ छोड़कर भरी गर्मी में घर से चुपके से बाहर निकल जाते थे और दुपहरिया का नाच भी देखते थे। उनकी मां उनको लू से बचाने के लिए उनकी धोती या कमीज में गाँठ लगाकर प्याज बांध देती थी और लू से बचने की सबसे उत्तम दवा थी – आम का पन्ना । इस प्रकार लेखक लू से बच जाते थे।


5. लेखक ने बिस्कोहर गांव में बरसात का क्या दृश्य प्रस्तुत किया है ?

उत्तर: लेखक ने बिस्कोहर गांव में बरसात का बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया है । लेखक कहते हैं कि बरसात आने से पहले बादल गिरते हैं, गरजते भी हैं और दिन में ही चारों तरफ अंधेरा छा जाता है और बरसात भी लगातार कई-कई दिनों तक होती है । काफी बरसात होने की वजह से घर की दीवारें भी गिर जाती है और बहुत सारे कीड़े-मकोड़े भी बाहर दिखाई पड़ने लगते हैं।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                                                                                (5 अंक) 

1 . बिसनाथ पर क्या अत्याचार हो गया ?

उत्तर: बिसनाथ बहुत छोटे थे। तब माँ के दूध का सेवन ही कर रहे थे कि उनके छोटे से भाई का जन्म हो गया था । छोटे भाई के जन्म के वजह से उन्हें माँ का दूध पिलाना बंद कर दिया गया था । अब माँ का दूध छोटा भाई पीता था। बिसनाथ इसे खुद पर अत्याचार कहते हैं। माँ का दूध ना मिलना उनके लिए अत्याचार के समान ही है। छोटा भाई माँ का दूध पीता और बिसनाथ को गाय के दूध पर निर्भर रहना पड़ता था । 


2. कोइयाँ किसे कहते हैं? उसकी विशेषताएँ बताइए।

उत्तर:  कोइयाँ जल में पैदा होने वाला फूल है। इसे ‘कुमुद’ तथा ‘कोका-बेली’ आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है । 

इसकी विशेषताएँ निम्न हैं-

क) कोइयाँ फूल पानी से भरे गड्ढे में भी आसानी से पनप जाती है।

ख) यह भारत में अधिकतर जगहों में पाई जाती है ।

ग) इसकी खुशबू मन को बहुत चाहने वाली होती है।

घ) सर्दी की रात की चाँदनी में तालाबों में चाँदनी की जो छाया बनती है, वह कोइयों की पत्तियों के जैसी लगती है। दोनों बिल्कुल एक जैसी लगती हैं।


3. लेखक मां और बच्चे के संबंध के बारे में क्या बताते हैं ?

उत्तर: लेखक मां और बच्चे के संबंध के बारे में निम्नलिखित बातें कहते हैं :

क) लेखक के अनुसार मां और बच्चे का संबंध अद्भुत और पवित्र होता है ।

ख) बच्चा सबसे पहले धरती पर जन्म लेते ही अपनी मां का दूध भोजन के रूप में सबसे पहले ग्रहण करता है और 6 – 7 महीने तक सिर्फ अपनी मां के दूध पर ही वह बच्चा जीवित रहता है ।

ग) एक नवजात शिशु के लिए उसकी मां का दूध अमृत के समान होता है ।

घ) बच्चा सिर्फ अपनी मां का दूध ही ग्रहण नहीं करता है बल्कि अपनी मां के सारे संस्कार भी वह अपने अंदर ग्रहण करता है ।


4.लेखक ने बत्तख की मां और मनुष्य की मां में किस समानता को देखा था?

उत्तर: लेखक जब दिलशाद गार्डन जाते हैं तो वहां पर बहुत सारे बत्तखों को देखते हैं और लेखक को बत्तख की मां और मनुष्य की मां एकदम एक जैसे ही लगती है और वह कहते हैं कि जिस प्रकार बत्तख अपने पंख फैलाकर अंडों को दुनिया की नजर से बचा कर रखती हैं उन्हें प्यार करती है और अन्य सभी पक्षियों से भी बचाती है, उसी प्रकार एक मनुष्य की मां भी अपने बच्चे को पूरी दुनिया की नजरों से बचाकर रखती है उसे अपनी कोख में समेट कर रखती है और उसे खूब सारा प्यार-दुलार करती है ।


5.लेखक लू से बचने के लिए क्या उपाय बताते हैं ?

उत्तर: लेखक लू से बचने के लिए निम्न प्रकार के उपाय बताते हैं :

क) सबसे पहले लेखक बताते हैं कि जब भी आप गर्मियों की दोपहर में घर से बाहर निकलते हैं तो अपने शरीर के किसी भी हिस्से में प्याज को बांध लें क्योंकि प्याज लू से आपकी बहुत रक्षा करता है ।

ख) लेखक बताते हैं कि अगर आपको लू लग भी जाती है तो लू लगे हुए व्यक्ति को कच्चे आम का पन्ने का सेवन करना चाहिए ।

ग) लेखक तीसरा उपाय बताते हुए कहते हैं कि आम को भूनकर या उबालकर गुड़ या चीनी के साथ शर्बत बनाकर पीने से भी या उसे अपने शरीर पर लगाने या फिर उससे स्नान करने से भी लू से राहत मिलती है।


Important Study Material Links for Class 12 Hindi (Antral) Chapter 2


CBSE Class 12 Hindi Important Questions Textbooks


Chapter-wise Important Questions for Hindi Class 12 - Antral

S. No

Chapter-wise Important Questions for Hindi Class 12 - Antral

1

Chapter 1 Surdas Ki Jhopri Questions

2

Chapter 3 Aapna Malwa Questions


Important Study Material Class 12 Hindi:

FAQs on CBSE Important Questions for 2024-25 Class 12 Hindi Antral Chapter 2 - Viskohar Ki Maati

1. Viskohar Ki Maati Class 12 Important Questions में किस प्रकार के 1 अंक, 2 अंक, 3 अंक और 5 अंक के प्रश्न पूछे जा सकते हैं? (CBSE 2025–26)

  • 1 अंक: अध्याय स्रोत, मुख्य पात्र का नाम, किसी शब्द का अर्थ
  • 2 अंक: प्रमुख घटनाओं या पात्रों की विशेषता बताना, सांप/फूल के बारे में
  • 3 अंक: माँ-बच्चे के संबंध, गाँव के विशेष दृश्य, प्रमुख आदतें या परंपराएँ
  • 5 अंक: पाठ का मुख्य विचार, भावात्मक विश्लेषण, लेखक की भाषा शैली व संदेश

2. 'Viskohar Ki Maati' अध्याय में बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न कौन-से हैं? (Class 12 CBSE 2025–26)

  • लेखक ने अपने गाँव के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन कैसे किया है?
  • कोइयाँ की विशेषताएँ लिखिए
  • बिसनाथ के साथ हुआ 'अत्याचार' क्या था?
  • माँ और बच्चे के संबंध का महत्व
  • लू से बचने के पारंपरिक उपाय

3. Class 12 Hindi Antral Chapter 2 के लिए HOTS (Higher Order Thinking Skills) प्रश्न कौन-से हो सकते हैं?

  • लेखक के अनुभव ग्रामीण जीवन के किन पक्षों पर प्रकाश डालते हैं?
  • बिस्कोहर की माटी में सांपों का ज़िक्र किस दृष्टि से महत्वपूर्ण है?
  • माँ की भूमिका और प्रतीकात्मकता पर टिप्पणी कीजिए

4. Viskohar Ki Maati Class 12 में कौन-से प्रश्न CBSE बोर्ड में बार-बार आते हैं या 'Expected' माने जाते हैं?

  • पाठ के लेखक का संक्षिप्त परिचय
  • बाल्यकाल की यादों का वर्णन
  • कोइयाँ के फूल की भूमिका
  • लू से बचाव के घरेलू उपाय

5. बोर्ड परीक्षा में 'Viskohar Ki Maati' से 5 अंकों के प्रश्न किस प्रकार के पूछे जा सकते हैं?

  • माँ और बच्चे के संबंध का भावपूर्ण विश्लेषण
  • बिस्कोहर गाँव का मानसून दृश्य और उसका महत्व
  • लेखक द्वारा प्रस्तुत ग्रामीण जीवन के गुण और सीमाएँ

6. Viskohar Ki Maati Important Questions: किस तरह के 'Blind Spot' या Conceptual Traps से विद्यार्थी बोर्ड में गलती कर देते हैं?

  • मूल संदेश को सतही समझ लेना
  • माँ-बच्चे के संबंध को केवल भावुक विवेचना तक सीमित रखना
  • ‘कोइयाँ’ या गाँव के प्राकृतिक संदर्भ का आधा-अधूरा उल्लेख
  • किस्सों की जगह विचार पक्ष की उपेक्षा

7. क्या Viskohar Ki Maati की प्रमुख घटनाएँ सीधे परीक्षा में आ सकती हैं? (CBSE Hindi Class 12 Important Questions 2025–26)

हाँ, स्पष्ट घटनाएँ, जैसे- माँ का दूध ना मिलना, लू से बचाव, प्राकृतिक दृश्य, गाँव की मान्यताएँ आदि परीक्षा के लिए लगातार पूछी जाती हैं।

8. CBSE 2025–26 बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, Viskohar Ki Maati में से MCQ type Important Questions कैसे बनाए जा सकते हैं?

  • लेखक का पूरा नाम (Objective)
  • नीम के पत्ते का लाभ किस बीमारी के लिए…
  • डोड़हा साँप क्यों नहीं मारा जाता?
  • कोइयाँ का दूसरा नाम क्या है?
स्रोत: NCERT/CBSE Syllabus

9. परीक्षा के दृष्टिकोण से, Viskohar Ki Maati के प्रश्नों के उत्तर किस भाषा-शैली में लिखने चाहिए?

  • संक्षिप्त एवं सटीक
  • मुख्य तथ्य पहले, उदाहरण बाद में
  • शुद्ध एवं सरल भाषा का प्रयोग
  • मूल भाव या संदेश स्पष्ट करना आवश्यक

10. Viskohar Ki Maati Class 12 Important Questions तैयार करते समय, स्पष्टीकरण और रटने योग्य उत्तरों में क्या अंतर है?

  • स्पष्टीकरण: उत्तर में भाव, विचार और तर्क स्पष्ट होना चाहिए, जैसे – माँ-बच्चे के संबंध क्यों अद्वितीय हैं।
  • रटने योग्य: महज़ घटनाओं या तथ्यों की सूची, भावना या विश्लेषण की कमी।

11. 'Viskohar Ki Maati' के Important Questions में Village Life का कौन-सा पक्ष CBSE Marking Scheme के हिसाब से बार-बार पूछा जाता है?

ग्रामीण परिवेश का यथार्थ चित्रण, जैसे – गाँव के सामाजिक-सांस्कृतिक पक्ष, प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय मान्यताएँ और परंपराएँ। इन्हें उदाहरण के साथ विस्तार से लिखना चाहिए।

12. Viskohar Ki Maati Class 12 Important Questions के लिए बच्चों को कौन-सी गलतफहमियाँ avoid करनी चाहिए?

  • लेखक के व्यक्तिगत अनुभव को सामान्य कहानी समझना
  • परंपराओं या प्रतीकों की शब्दश: व्याख्या ना करना
  • तथ्य और भाव का अंतर न समझ पाना

13. Viskohar Ki Maati Important Questions में कौन-से 'Application based' Questions आ सकते हैं?

  • यदि लेखक के गाँव में स्वास्थ्य सुविधाएँ आज की तरह होतीं, तो उनका अनुभव कैसा बदलता?
  • मौसम परिवर्तन पर बच्चों और माँ के संबंध में क्या बदलाव आते?

14. CBSE 2025–26 के अनुसार, Viskohar Ki Maati से प्रश्न हल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • उत्तर में पाठ्यपुस्तक की भाषा-शैली रखें
  • किसी कथन या उद्धरण का साफ अर्थ लिखें
  • प्रमुख भाव या शिक्षा को संक्षिप्त में सामने रखें
  • बीते सालों के Board Trend अनुसार उत्तर दें

15. Viskohar Ki Maati Class 12 Important Questions की तैयारी कैसे करें ताकि हाई स्कोर मिल सके? (CBSE Exam Tips)

  • हर तरह के प्रश्न-उत्तर (Objective, Very Short, Short, Long) NCERT अनुसार प्रैक्टिस करें
  • Board marking scheme पर ध्यान केंद्रित करें
  • Conceptual traps और पर्याप्त उदाहरणों द्वारा स्पष्टीकरण लिखें
  • Past year questions और frequently asked questions का रिवीजन करें